Top Famous Fairy Tales In Hindi- प्रसिद्ध परी कथाएं।

दर्जी के बेटे और नीलम परी

आज हम आप के लिए लाए हैं “Top Famous Fairy Tales In Hindi- प्रसिद्ध परी कथाएं”

एक गाँव मे एक दर्जी था। उसके तीन बेटे थे। दर्जी बहुत ही गरीब आदमी था। दर्जी के पास सिर्फ एक ही बकरी थी, तीनों बेटे इसी बकरी का दूध पीते और किसी तरह अपना गुजर बसर करते थे। 

एक,एक दिन हर लड़का बकरी को जंगल में चराने ले जाता। जब लड़के कुछ बड़े हो गए तो, बकरी का दूध उनके लिए कम पड़ने लगा। मजबूरन बड़ा लड़का घर छोड़कर बाहर कमाने निकला। 

बड़ा लड़का और व्यापारी

चलते-चलते रास्ते में उसे एक व्यापारी मिला। व्यापारी ने लड़के से पूछा कहां जा रहे हो। लड़के ने अपना सारा हाल सुना दिया। व्यापारी को उस पर तरस आया। और उसने उसे अपने पास नौकरी पर रख लिया। 

व्यापारी ने खरीदने और बेचने का काम उसको सिखाया। लड़का अपना काम बड़ी ईमानदारी और मेहनत से करता था, थोड़े ही दिनों में उसने व्यापारी के काम को बहुत आगे बढ़ा दिया। व्यापारी बहुत अमीर हो गया। 

व्यापारी ने लड़के को इनाम दिया  

व्यापारी लड़के के काम से बहुत ही खुश हुआ। जब काम करते-करते कई बरस गुजर गए तो। लड़के ने घर जाने की छुट्टी मांगी। व्यापारी ने खुशी से छुट्टी दे दी। 

और कहा, “मैं तुम्हारे काम से बहुत खुश हूं”। तुम्हारी ईमानदारी के बदले में तुमको यह अजीबो गरीब गधा इनाम में देता हूं। यह गधा अपने साथ ले जाओ। जब तुम इसके मुंह में थैली बांधकर कहोगे। 

“उगल” तो यह फौरन सोना उगलेगा। और पूरी थैली भर देगा। चाहे थैली कितनी ही बड़ी क्यों ना हो। लड़का खुशी-खुशी घर रवाना हो गया। 

धर्मशाले का रसोइया Top Famous Fairy Tales In Hindi

चलते-चलते रात हो गई। लड़का एक धर्मशाला में ठहर गया। रसोइये से लड़के ने कहा खूब अच्छा-अच्छा खाना लाओ। रसोइया अच्छे-अच्छे खाने पका कर लाया। 

लड़के ने सोने के टुकड़े रसोइये को दिए। रसोइये बड़ा खुश हुआ। और सोचने लगा, यह सोने के टुकड़े लड़के के पास कहां से आए। हो ना हो कोई खूबी इस गधे में जरूर है। 

गधे की चोरी

यह सोचकर रसोइया जागता रहा, जब लड़का सोने गया तो, गधा चुरा कर ले गया। और दूसरा गधा उसकी जगह बांध दिया। लड़का सुबह अंधेरे में उठा और गधा लेकर रवाना हो गया। 

उसको अपने असली गधे की चोरी का कुछ भी मालूम ना हुआ। घर पहुंचा तो उसको देख बाप भाई सब जमा हो गए। और खुशी-खुशी बातें करने लगे। 

दर्जी और बड़ा बेटा Top Famous Fairy Tales In Hindi

पिता ; कहो बेटा परदेस में क्या-क्या सीखा।? 

लड़का ; व्यापार।  

पिता ; हमारे लिए क्या लाए हो। 

लड़का ; यह गधा।

पिता ; अरे बेटा गधा लाने की क्या जरूरत थी। यहां तो सैकड़ो गधे मारे मारे फिरते हैं। 

लड़का ; नहीं पिताजी, यह मामूली गधा नहीं है, इसमें एक खास बात है।  

पिता ; वह खास बात क्या है।

सोना उगलने वाला गधा 

लड़का ; इसमें खास बात यह है कि, इसके मुंह में थैली बांध दें, और कहें, कि उगल, तो यह फौरन सोना उगलने लगता है। और थैली को भर देता है। चाहे थैली कितनी ही बड़ी क्यों ना हो। 

बूढ़ा दर्जी बेटे की बात को ताज्जुब से सुनता रहा, और शक की नजरों से देखता रहा। आखिर लड़के ने पिता के शक को दूर करने के लिए कहा, आप अपने दोस्तों को बुलाएं, मैं अभी सबको मालामाल कर देता हूं। 

गधा जूँ का तूँ खड़ा रहा Top Famous Fairy Tales In Hindi

दर्जी ने अपने खास, खास दोस्तों को इकट्ठा किया और सोना मिलने खुश खबरी  सुनाई। सब लोग आ गए तो, लड़का गधा लेकर आया, उसके मुंह में थैली बांध दी। 

और कहा उगल, लेकिन गधा जूँ का तूँ खड़ा रहा, लड़के ने कई बार चिल्ला, चिल्ला कर कहा, उगल,उगल लेकिन नतीजा कुछ न निकला। थेेली जैसी खाली थी वैसी ही रही, और गधा चुपचाप खड़ा रहा। 

अब लड़का समझ गया कि रसोइये ने गधा चुरा लिया है। दर्जी अपने दोस्तों के सामने बहुत शर्मिंदा हुआ। लड़के पर गुस्सा होने लगा, कि तूने मुझे सबके सामने शर्मिंदा कर दिया। 

आप पढ़ रहे हैं Top Famous Fairy Tales In Hindi

दूसरा बेटा और बुढ़िया 

लड़के ने सारी कहानी अपने से छोटे भाई को सुनाई। अब दूसरा भाई परदेश के लिए रवाना हुआ। वह कई दिन तक बराबर चलता रहा, रात को पेड़ के नीचे सो जाता। 

आखिर एक दिन उसको जंगल मे एक बुढ़िया मिली। बुढ़िया जंगल के किनारे एक छोटी सी झोपड़ी में रहती थी। लड़का बुढ़िया के साथ रहने लगा। बुढ़िया जो काम करने को बोलती। वह उसको बड़ी मेहनत से करता।

चमत्कारी थाली 

बुढ़िया उसके काम से बड़ी खुश थी। एक दिन लड़के ने घर जाने को कहा।  बुढ़िया ने उसे बड़े प्यार के साथ विदा किया। और कहा देखो बेटा, मेरे पास एक चमत्कारी थाली है। 

जब कहोगे, “भर जा” तो अच्छे-अच्छे खानों से भर जाएगी। और जितने आदमी बैठे होंगे पेट भरकर खा लेंगे। तुम यह थाली लेते जाओ। लड़का थाली पाकर बहुत खुश हुआ। 

और घर की तरफ चल पड़ा। रास्ते में उसको वही धर्मशाला मिली, जहां बड़े भाई का गधा चोरी हो गया था। रात गुजर करने के लिए वहीं रुक गया। रसोइये ने खाने के लिए पूछा। 

रसोइया थाली को लालची नजरों से देखने लगा

लड़के ने कहा, मैं तुमको खिला दूंगा। रसोइये ने कहा तुम्हारे पास तो कुछ नहीं है तुम कहां से खिलाओगे। लड़के ने कहा ठहरो, थाली सामने निकाल कर रख दिया। 

और कहा भर जा, यह कहते ही थाली अच्छे-अच्छे खानेां से भर गई। रसोइया  उस थाली को लालची नजरों से देखने लगा। और उसके चुराने की तरकीब के बारे में सोचने लगा। 

रसोइया चुपके से थाली उठाकर ले गया Top Famous Fairy Tales In Hindi

लड़का काफी थक चुका था, खाना खाते ही सो गया। रसोइया ताक में तो लगा ही हुआ ही हुआ था, जब लड़का सो गया, तो चुपके से आया, और थाली उठाकर ले गया। 

और उसकी जगह पर दूसरी वैसे ही थाली रख दी। लड़का सुबह सवेरे उठा और थाली लेकर घर की तरफ रवाना हो गया। घर पहुंचा तो पिता और भाई  सब उसको देखकर बहुत खुश हुए। 

दर्जी को थाली की खूबी का यकीन न आया

और बातें करने लगे, लड़के ने अपनी पूरी कहानी सुनाई। और मजे ले लेकर थाली की खूबी बताई। दर्जी को थाली की इस खूबी का यकीन न आया। लड़के ने कहा इम्तिहान ले लीजिए। 

आप लोगों को बुला लीजिए, देखिए मैं अभी सबके लिए अच्छे-अच्छे खाने लगवा देता हूं। लड़के ने जब बहुत ही ज्यादा अपनी बात पर जोर डाला, तो दर्जी ने अपने कुछ दोस्तों की दावत की। 

थाली खाली की खाली ही रही

सब लोग जब बैठ गए, तब लड़के ने थाली को बीच मे रखा। और लड़के ने कहा भर जा। लेकिन थाली खाली की खाली ही रही। उसने फिर कहा भर जा। 

लेकिन फिर भी कुछ न हुआ। लड़के ने तीन-चार बार चिल्ला चिल्ला कर कहा भर जा, भर जा, भरा जा। 

लेकिन थाली वैसे ही खाली की खाली पड़ी रही। सब लोग लड़के का मुंह तकने लगे। और उसे झूठा कहने लगे, लड़का बहुत शर्मिंदा हुआ और पिता तो मारे शर्म के पानी, पानी हो गया। 

लड़के को थाली के गुम हो जाने का अफसोस था 

लड़के को एक तो सबके सामने शर्मिंदगी का अफसोस था, दूसरे असली थाली के गुम हो जाने का। उसने अपने छोटे भाई को बुलाया, और सारी कहानी बताई। 

छोटा भाई समझ गया, की जरूर यह रसोइये का ही काम है। उसी ने गधा और थाली दोनों चीजें चुराई हैं। छोटा भाई बहादुर भी था और अक्लमंद भी, हिम्मत करके वह भी परदेश जाने के लिए घर से निकल पड़ा। 

परियों का मैदान Top Famous Fairy Tales In Hindi

और अपने मन मे कहा कि यह दोनों चीजें जरूर वापस लाऊंगा। कई दिन चलने के बाद वह एक मैदान में पहुंचा। यह मैदान परियों का था। रंग-बिरंगे फूल चारों तरफ खिले हुए थे। 

हरी-हरी घास मखमल की तरह फैली हुई थी, बीच-बीच में पानी की सफेद नदियां बह रही थी। हवा में खुशबू बसी हुई थी। लड़का दम लेने के लिए ठहर गया। 

हवा की मस्त खुशबू ने आंखों में नींद भर दी, और वह जल्द ही एक गुलाब के पौधे के पास जाकर सो गया। लड़का अभी सोया ही था, कि नीलम परी जो उस गुलाब पर रहती थी। 

लड़के ने अपने आप को एक बहुत ही घने जंगल के बीच पाया

नीलम परी बाहर आई और लड़के को हवा में लेकर उड़ गई। दूसरे दिन लड़के ने अपने आप को एक बहुत ही घने जंगल के बीच पाया। वह कहां है? यहां कैसे आया।? 

अभी इन बातों को सोच ही रहा था कि, सारा जंगल तरह-तरह की आवाजों से गुजंने लगा। उसके बाद अचानक लाल रंग की रोशनी सारे जंगल में फैल गई, लड़का बहुत परेशान हुआ। 

सारा जंगल नीले रंग में रंग गया Top Famous Fairy Tales In Hindi

और बार-बार सोचता, कुछ समझ में ना आता, फिर बड़े जोर की आवाज उसके कानों में आई,और सारा जंगल नीले रंग में रंग गया। और उस आवाज को सुनकर लड़का डर गया और घबराकर एक तरफ भागा। 

उसके भागने पर जंगल की सब परियां हंस पड़ी। बात यह थी कि परियां लड़के के साथ खेल रहीं थीं। जब परियों ने अपना खेल खत्म कर दिया तो, नीलम परी छम छम करती हुई लड़के के पास आई। 

आप इन कहानियों को भी पढ़ें। ईमानदार लकड़हारा और Fairy Tales In Hindi

लड़का और नीलम परी Top Famous Fairy Tales In Hindi

और बोली, तुम हमारे मैदान में क्यों आए।?

लड़का ; मुझे नहीं मालूम था कि, मैदान आपका है, यहां आना माना है, अब कभी नहीं आऊंगा। 

नीलम परी ; हंसते हुए क्या मैदान पसंद नहीं। 

लड़का ; जी मैदान तो पसंद है, लेकिन जंगल.. 

नीलम परी ; क्या डर लगता है। 

लड़का ; जी हां। 

लड़के ने नीलम परी को आप बीती सुनाई 

नीलम परी ; अच्छा अपनी आंखें बंद करो, इधर लड़के ने अपनी आंखें बंद की, उधर परी ने हवा में अपना हाथ हिलाया, और सारा जंगल फिर उसी हरे भरे मैदान में बदल गया। 

लड़के ने आंखें खोल दी, मैदान देखकर उसके जान में जान आई, लड़के को जब जरा धीरज हुआ तो, नीलम परी ने पूछा, तुम कैसे आए। लड़के ने दोनों भाइयों का सारा किस्सा सुना दिया। 

परी ने ताली बजाई फौरन दो देव हाजिर हो गए

वह थाली और गधा वापस लेने जा रहा है। परी ने ताली बजाई फौरन दो देव हाजिर हो गए, परी ने हुक्म दिया, कि जाओ धर्मशाला वाले रसोइये से थाली और गधा छीन लाओ। 

देव फौरन धर्मशाला में पहुंचे और कुछ ही मिनट में थाली और गधा लाकर हाजिर कर दिया। परी ने लड़के से कहा, यह गधा और थाली लो। परी ने लड़के को एक डंडा भी दिया। 

और कहा जो आदमी तुम्हारा दुश्मन हो, उसकी तरफ इस डंडे को फेंक कर कहना, “नाच” फिर यह डंडा उस आदमी की पीठ पर खूब नाच दिखाएगा।  इतना मारेगा कि वह आदमी बेहोश हो जाएगा। 

नीलम परी का उपहार Top Famous Fairy Tales In Hindi

लड़का थाली, गधा और डंडा लेकर घर जाने के लिए तैयार हो गया। परी ने देव को हुक्म दिया, कि जाओ लड़के को घर तक पहुंचा आओ। देव हुक्म पाते ही पूरे सामान के साथ लड़के को हाथ पर उठा लिया। 

और हवा में उड़ता हुआ देखते ही देखते उसके घर मे पहुंचा दिया। घर के सब लोग इकट्ठा हो गए, छोटे भाई ने सब की खूब दावते की और सोने के टुकड़े भी बाँटे। अब दर्जी की शर्मिंदगी दूर हो गई, और सब लोग हंसी खुशी रहने लगे।

Leave a Comment